फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: PM Modi will directly communicate with more than 3 lakh youth

छत्तीसगढ़: 3 लाख से ज्यादा युवाओं से PM मोदी करेंगे सीधा संवाद; होगा नवमतदाता सम्मेलन, हुआ पोस्टर का विमोचन

Mon, 15 Jan 2024 07:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

Chhattisgarh news: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना बनाई है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ में नवमतदाता सम्मेलन किया जाएगा। 25 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इस अभियान से देशभर के 5 हजार और छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: PM Modi will directly communicate with more than 3 lakh youth
पोस्टर का विमोचन करते रवि भगत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh news: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना बनाई है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ में नवमतदाता सम्मेलन किया जाएगा। 25 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इस अभियान से देशभर के 5 हजार और छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री सीधे संवाद करेंगे। ये बातें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि नमो एप से युवा जुड़कर प्रधानमंत्री की सरकार के 10 वर्षों की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एप के माध्यम से 100 दिन का चैलेंज कार्यक्रम रखा जा रहा है। इससे जुड़कर जो युवा उस चैलेंज को पूरा करते हुए शीर्ष पर रहेंगे, उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव के नेतृत्व में भाजयुमो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुका है। दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलाएंगे। युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के तहत कार्ययोजना बनाई है। इसमें मंडल सशक्तीकरण अभियान, नव मतदाता सम्मेलन, प्रदेश प्रोफेशनल युवा सम्मेलन, प्रदेश क्रीड़ा संगोष्ठी आदि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचने का लक्ष्य है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेंगे और केंद्र में पुनः मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। भाजयुमो की ओर से नवमतदाता सम्मेलन के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं में प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारी का तीन दिवसीय आवासीय प्रवास सुनिश्चित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेज, शिक्षा संस्थानों, कोचिंग सेंटर आदि नव युवाओं से संपर्क कर उन्हें नमो एप, विकसित भारत एम्बेस्डर से जोड़ेंगे। साथ ही साथ नमो नव मतदाता सम्मेलन 25 जनवरी  के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया जाएगा। नव मतदाता सम्मेलन “नमो नव मतदाता सम्मेलन“ के लिए बार कोड व फोन नंबर 7820078200 दिया गया है, जिसमें मिसकॉल के माध्यम से भी नव मतदाता जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed