{"_id":"64fdd75a430a1784fd071146","slug":"chhattisgarh-news-physical-abuse-with-girl-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म: लड़की के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने लगा दी कुंडी, कहा- शादी करूंगा अब मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म: लड़की के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने लगा दी कुंडी, कहा- शादी करूंगा अब मुकरा
Sun, 10 Sep 2023 08:19 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 08:19 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच 2018 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले ही नाबालिग के परिवार महासमुंद से रायपुर आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच 2018 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले ही नाबालिग के परिवार महासमुंद से रायपुर आए थे। वे किराए के मकान में रह रहे थे। इस दौरान लड़की घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी घर को सुनसान देखकर अंदर घुस गया। उसे बातों में बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की खोजबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महासमुंद निवासी लोकेश घृतलहरे महासमुंद में एक फैक्ट्री में दोना-पत्तल बनाने का काम करता था। वहीं युवती भी काम करती थी। इस बीच दोनों में जान पहचान हो गई। फिर दोनों के बीच बातें होने लगी। इस दौरान युवक लोकेश घृतलहरे ने भविष्य में लड़की से शादी करने का वादा किया था। इसके बाद फिर युवक और उसके परिवार वाले शादी से मुकर गए।
इस संबंध में युवती के परिजन को जानकारी हुई, तो वे बदनामी के डर से महासमुंद से रायपुर शिफ्ट हो गए। इस बीच युवक महासमुंद से नाबालिग से मिलने रायपुर पहुंचा। घर को सुनसान देखकर अंदर गया। युवती को बातों में बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग युवती ने मदद के लिए आवाज लगाई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घर के बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
दूसरी ओर मामले में पीड़िता का आरोप है कि 3 दिन पहले थाना में शिकायत की थी पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। केवल युवक को बुलाकर पूछताछ कर छोड़ दिया गया। जबकि डीडी नगर टीआई अविनाश सिंह ने कहा कि युवती का आरोप गलत है। पीड़िता और आरोपी के घरवालों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। वो मामले में समझौता करना चाह रहे थे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी तेज कर दी है।