फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: CM Vishnudeo Sai launched his YouTube channel on Holi

छत्तीसगढ़: सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Sat, 23 Mar 2024 02:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 02:47 PM IST
सार

CM Vishnudeo Sai YouTube channel launche: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला 'फाग गीत अपलोड किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: CM Vishnudeo Sai launched his YouTube channel on Holi
सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CM Vishnudeo Sai YouTube channel launche: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला 'फाग गीत अपलोड किया। यूट्यूब लॉन्चिंग के बाद सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सके, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश की जनता हमसे जुड़ सकती है। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भी आप सभी हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उनसे जुड़ सकते हैं। इसके पूर्व अपने सोशल मीडिया हैंडल होली गीत पूरा होवत हे गारंटी हर बार,आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार गीत अपलोड किया। लोगों को होली त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 


इस वीडियो में भाजपा शासन के चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात को संगीत के माध्यस से लयबद्ध किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय की ओर से देश और प्रदेश के सांस्कृतिक पर्वों का विशेष संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रोत्साहन देकर भव्यता के साथ उनका आयोजन किया जा रहा है।



उन्होंने ट्टीट कर लिखा कि 'पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed