फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: CM Bhupesh said - Paddy will be procured from 1 November 2023

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल बोले- एक नवंबर से होगी धान खरीदी, केंद्र चावल ले या ना ले, कोई फर्क नहीं पड़ता

Fri, 08 Sep 2023 01:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 01:12 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: CM Bhupesh said - Paddy will be procured from 1 November 2023
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे। दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल पूल में चावल का कोटा कम करने पर सीएम ने केन्द्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले 86 लाख मीट्रिक टन का था, अब उसे घटा दिया गया है। बारदाना भी कम देंगे, जब हम 20 क्विंटल प्रति एकड़ के के हिसाब से खरीद रहे हैं, हमारी तैयारी भी उसी हिसाब से थी। जब केंद्र सरकार चावल नहीं खरीद रही तो धान क्या खरीदेगी? हर स्थिति में हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। चाहे केंद्र सरकार ले या ना ले। कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार केवल धान खरीदने के लिए हमला करती है, चावल खरीद नहीं रहे हैं। राजनीति की जा रही है। यह काफी दुर्भाग्यजनक है कि अभी से ही केंद्र सरकार खेलना शुरू कर दी है। पहले भी इसी तरह से कांग्रेस के साथ व्यवहार किया गया। हमें खुले बाजार में घाटा सहकर धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि किसानों को घाटा न हो। बीजेपी हर काम में राजनीति कर रही है। किसानों के साथ हमेशा धोखा किया है। कभी आय दोगुनी करने का प्रलोभन दिया गया, कभी 2100 क्विंटल, 300 रुपए बोनस करने का झांसा दिया गया। हर समय किसानों को छला गया। कांग्रेस की सरकार हमेशा से किसानों के साथ रही है। हर स्थिति में हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। चाहे केंद्र सरकार ले या ना ले। कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ हमेशा भेदभाव कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





हमें परेशान करने की कोशिश की जाती है। 

केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कसा तंज
सीएम ने केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह हमेशा नाराज हो जाते हैं। दावा करते हुए कहा कि भिलाई में उनकी सभा में केवल 8 हजार से 9 हजार की भीड़ हुई, जबकि 40 हजार की भीड़ जुटाने का दावा किया गया था। उन्हें 1 घंटे इंतजार करना पड़ा सभा के लिए। वह रात-रात में आते हैं और हुड़की लगाकर जाते हैं। आरोप पत्र जारी करना था सुबह 10:30 बजे जो दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ। हॉल भी नहीं भर पाया था। इस वजह से वह बेहाल थे। सरायपाली में भी सभा की स्थिति वही रही। वह फिर हुड़की लगाकर गए हैं। डंडा मार-मार के चला रहे हैं। वह कितना भी कोशिश कर लें पर बीजेपी मानसिक रूप से हार चुकी है। बीजेपी ने 15 साल तक लोगों को ठगा है। शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आरोप पत्र जारी करने से पहले वो ईडी और आईटी वालों को बोल दिए होते भीड़ तो ऐसे ही जुट जाती। उन्होंने मजबूत टीम का उपयोग नहीं किया। 


पहली लिस्ट में ही बीजेपी में अंतर्कलह 
सीएम ने बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आने से पहले तंज कसते हुए कहा कि पहली लिस्ट में ही अंतर्कलह थम नहीं पाया है। उसे मैनेज नहीं कर पाया गया है। पार्टी में लगातार रोष दिख रहा है।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज
शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे। 

'विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला'
जी- 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि "यह बेहद दुर्भाग्यजनक बात है। असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है। छत्तीसगढ़ में 18 और 19 सितंबर को जी -20 का सम्मेलन होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed