फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News CM Baghel father after arrest eating food at inspector table in police station photos viral

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल के पिता गिरफ्तारी के बाद थाने में इंस्पेक्टर की टेबल पर खाना खाते दिखे, तस्वीरें वायरल

Wed, 08 Sep 2021 09:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Sep 2021 09:21 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री का पिता होने के बावजूद गिरफ्तारी होने के चलते सोशल मीडिया पर लोग नंद बघेल की काफी तारीफ कर रहे हैं
  • इस बीच थाने में इंस्पेक्टर की टेबल पर खाना खाते तस्वीर वायरल हो गई

विज्ञापन
Chhattisgarh News CM Baghel father after arrest eating food at inspector table in police station photos viral
सीएम भूपेश बघले के पिता नंद कुमार बघेल थाने में खाना खाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों पर विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्यमंत्री का पिता होने के बावजूद गिरफ्तारी होने के चलते सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इस बीच ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने चर्चा का रुख मोड़ दिया।

विज्ञापन


नंद बघेल को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाने पर पुलिस वालों ने उन्हें खाना परोसा, जिस पर अब हंगामा मच गया है। भूपेश बघेल के पिता को थाने में इंस्पेक्टर की मेज पर खाना परोसा गया।
विज्ञापन


टेबल पर खाना खाते हुए सामने आईं नंद कुमार बघेल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीर में नंद कुमार बघेल कुर्सी पर बैठकर टेबल पर खाना रखकर आराम से खाते दिख रहे हैं। दावा है कि यह तस्वीर उनकी गिरफ्तारी के बाद की है, जब उन्हें थाने लया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए। एक ओर यूजर्स इसे गलत बता रहे हैं, जबकि कुछ उनकी उम्र को देखते हुए इसे जायज ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।


15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं सीएम के पिता

विवादित बयान के बाद गिरफ्तार किए गए भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नंद कुमार बघेल पर कथित रूप से ब्राह्रणों के खिलाफ बयान देने का आरोप है। रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया था। इससे पहले, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और खुद मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed