{"_id":"648ee792315df0fa39056cab","slug":"chhattisgarh-neha-champawat-ncrb-and-abhishek-pathak-became-ig-of-bsf-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: प्रदेश के दो बड़े आईपीएस ऑफिसर्स को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नेहा NCRB और अभिषेक BSF के IG बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: प्रदेश के दो बड़े आईपीएस ऑफिसर्स को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नेहा NCRB और अभिषेक BSF के IG बने
Sun, 18 Jun 2023 04:47 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 04:47 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ कैडर के दो बड़े आईपीएस ऑफिसर्स को केंद्र में बड़ी भूमिका मिली है। आईपीएस ऑफिसर नेहा चंपावत को एनसीआरबी का आईजी बनाया गया है। वहीं साल 2004 बैच के अी आईपीएस ऑफिसर अभिषेक पाठक को बीएसएफ का आईजी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
IPS ऑफिसर अभिषेक पाठक, नेहा चंपावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ कैडर के दो बड़े आईपीएस ऑफिसर्स को केंद्र में बड़ी भूमिका मिली है। आईपीएस ऑफिसर नेहा चंपावत को एनसीआरबी का आईजी बनाया गया है। वहीं साल 2004 बैच के अी आईपीएस ऑफिसर अभिषेक पाठक को बीएसएफ का आईजी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में दिल्ली से आदेश जारी हो चुका है। वहीं अजय कुमार यादव और संजीव शुक्ला को भी आईजी इंपैनल किया गया है। जल्द ही
विज्ञापन
नियुक्ति आदेश जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
छत्तीसगढ़ कैडर के साल 2004 के आईपीएस ऑफिसर्स को केंद्र सरकार ने हाल ही में आईजी इंपैनल किया था। इनमें वर्ष 2004 बैच के चार आईपीएस शामिल हैं। ऑफिसर गली में इस बात की चर्चा है कि केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ के आईएएस और आईपीएस ऑफिसर्स पर लगातार भरोसा बढ़ते जा रहा है। यही वजह है कि कई आईएएस और आईपीएस ऑफिसर्स सेंट्रल डेपुटेशन पर जा रहे हैं। इसके पूर्व प्रदेश के बड़े IAS ऑफिसर को देश के गृहमंत्री अमित शाह का निज सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन