{"_id":"616d9ac6224059667b31e807","slug":"chhattisgarh-narayanpur-sp-uday-kiran-who-beat-up-the-driver-was-removed-cm-baghels-strict-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: ड्राइवर की पिटाई करने वाले नारायणपुर के एसपी उदय किरण को हटाया, सीएम बघेल का सख्त फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: ड्राइवर की पिटाई करने वाले नारायणपुर के एसपी उदय किरण को हटाया, सीएम बघेल का सख्त फैसला
Mon, 18 Oct 2021 09:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:33 PM IST
सार
एसपी ने अपने कार ड्राइवर की इसलिए पिटाई कर दी थी कि वह वाहन को साफ नहीं रखता है। सीएम बघेल ने कहा कि अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारियों के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर के एसपी उदय किरण को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि एसपी उदय नारायण ने अपने कार ड्राइवर की इसलिए पिटाई कर दी थी कि वह वाहन को साफ नहीं रखता था। बघेल ने ट्वीट में कहा कि पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपराधियों से सख्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारियों के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन