{"_id":"643dad8d28ff5586850f30c8","slug":"chhattisgarh-minister-singhdeo-will-took-a-kovid-19-review-meeting-today-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मंत्री सिंहदेव आज लेंगे कोविड-19 की समीक्षा बैठक, आयुर्वेदिक कॉलेज के पीजी ब्लॉक का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मंत्री सिंहदेव आज लेंगे कोविड-19 की समीक्षा बैठक, आयुर्वेदिक कॉलेज के पीजी ब्लॉक का करेंगे लोकार्पण
Tue, 18 Apr 2023 08:00 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:00 AM IST
सार
अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री टीएस सिंहदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग अपने दम पर हरसंभव प्रयास कर रहा है पर कोरोना की गति नहीं रुक रही हैं। अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
वे सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में बैठक लेकर में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाइयों और बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री 18 अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पीजी ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।