{"_id":"5dc0f5b28ebc3e93b31a8ae8","slug":"chhattisgarh-lover-s-elder-brother-killed-the-woman-by-stone-burnt-body-by-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या के बाद शव को जलाकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या के बाद शव को जलाकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा युवक
Tue, 05 Nov 2019 01:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
नई भाजपा सरकार में अपराध नहीं थमा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में युवती के प्रेमी के बड़े भाई ने युवती के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतका सुनीता कुशवाहा (35) की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी के बड़े भाई अनवर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर निवासी सुनीता का उसके साथ नौकरी करने वाले जमीर से 10 साल पहले का प्रेम संबंध था। जिसके दौरान जमीर ने सुनीता से शादी करने का वादा किया था। कुछ समय बाद जमीर नौकरी छोड़कर अपने गांव नवांगढ़ वापस चला गया और उसने सुनीता से दूरी बना ली। एक ओर सुनीता जमीर पर शादी का दबाव बना रही थी वहीं दूसरी ओर जमीर ने सुनीता को बिना बताए अपने घरवालों की मर्जी से शादी करली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जमीर की शादी से आनाकानी करने पर सुनीता नवांगढ़ स्थित उसके घर पहुंच गई जहां उसका जमीर के परजनों से विवाद हुआ। अधिकारी ने बताया कि विवाद होते जब देर रात हो गई तो जमीर के बड़े भाई अनवर को गुस्सा आ गया और उसने सुनीता के सिर पर पत्थर पटक कर मार दिया। हमले के बाद सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और अनवर ने उसके शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस वालों का कहना है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी अनवर खुद थाने पहुंचा और गुनाह कबूल कर के आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि अनवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।