फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: IPS Mayank Srivastava took charge as Public Relations Commissioner, Dipanshu handed over the cha

छत्तीसगढ़: आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त का पदभार, निवर्तमान कमिश्रर दीपांशु ने सौंपा प्रभार

Thu, 04 Jan 2024 09:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 09:43 PM IST
सार

CG Public Relations Commissioner Mayank Srivastava: आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का भी पदभार संभाला।

विज्ञापन
Chhattisgarh: IPS Mayank Srivastava took charge as Public Relations Commissioner, Dipanshu handed over the cha
निवर्तमान कमिश्रर दीपांशु काबरा ने नए कमिश्रर को सौंपा प्रभार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Public Relations Commissioner Mayank Srivastava: आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का भी पदभार संभाला। निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपा। उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

विज्ञापन




कार्यभार ग्रहण के बाद जनसंपर्क आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने विभागीय कामकाज की प्रगति की जानकारी भी ली। 




श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद  शाम को राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन





बता दें कि आईपीएस मयंक श्रीवास्तव तेजतर्रार, ईमानदार ऑफिसर के रूप में जाने जाते हैं। रमन सरकार में वो कोरबा, बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं। बाद में भूपेश सरकार में उन्हें लूपलाइन में रखा गया। अब एक बार फिर उन्हें सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed