फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh IAS officer Anil Tuteja big relief from Supreme Court

Chhattisgarh: आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को SC से बड़ी राहत, जानें क्या है मामला

Fri, 28 Apr 2023 06:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तारी से बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिल गई है। ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा कोर्ट पहुंचे थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh IAS officer Anil Tuteja big relief from Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम अनिल टुटेजा को फिलहाल गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। पिता और बेटे की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

विज्ञापन

 

याचिका में ईडी के आरोपों को बताया आधारहीन
जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एहसानुद्दीन अमनउल्लाह की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं ने ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई को गलत बताया था। याचिका में कहा गया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की ईडी द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है उसका कोई ठोस आधार नहीं है। याचिका में कहा गया है कि ईडी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि याचिकाकर्ताओं ने कैसे अवैध तरीके से धन जमा किया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि ईडी की नियमावली में इन बातों को बताते हुए ही केस रजिस्टर्ड किया जाता है। जिसका ईडी द्वारा पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में टुटेजा को गिरफ्तार करना चाहती है ईडी
इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टुटेजा के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में 13 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। लेकिन तब तक ईडी टुटेजा के खिलाफ किसी भी तरह की सख्ती नहीं कर पाएगी। बता दें छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी द्वारा शराब कारोबारियों, नेताओं और अधिकारियों पर लगातार अपना शिकंजा कसते जा रही थी। मामले में अनिल टुटेजा के घर पर ईडी ने छापा मारा था। उन्हें पूछताछ के लिए कई समन भेजे गए थे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम इस मामले में टुटेजा की गिरफ्तारी की लगातार कोशिश कर रही थी। लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed