फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh : Husband put in the wife private part electric wire, death

बेवफाई के शक में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बिजली का तार, मौत

Thu, 19 Jul 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh : Husband put in the wife private part electric wire, death
सांकेतिक चित्र

बेवफाई के शक में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने तो हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दीं। उसने कथित रूप से अपनी बीवी के प्राइवेट पार्ट में बिजली का तार डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस कपल के दो बच्चे हैं। यह वीभत्स घटना राज्य के बलोदबाजार-भाटपारा जिले की है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सरगांव पुलिस चौकी के सहायक सब इंस्पेक्टर पारस राम जगत ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश मिरी के रूप में की गई है। वह दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में कुक का काम करता है। उन्होंने कहा कि जब उसकी पत्नी लक्ष्मी बाथरूम में कपड़े धो रही थी, उस समय सुरेश पहुंचा और उसे पीटना शुरू कर दिया। लक्ष्मी जब बेहोश हो गई तो मिरी ने उसके प्राइवेट पार्ट में बिजली का तार डाल दिया। करंट लगने से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मिरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी की हत्या की बात कबूल की है। मिरी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध रखने का शक था। जगत ने बताया कि बुधवार दोपहर में पति और पत्नी के बीच काफी बहस हुई थी। पुलिस ने मिरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मिरी ने अपने ससुरालवालों को फोन कर बताया था कि लक्ष्मी की बीमारी से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिरी ने एक वैन भी बुक कर ली थी ताकि लक्ष्मी के शव को उसके पैतृक गांव खजीरी ले जाया जा सके। इस बीच लक्ष्मी के परिवारवाले आ गए और उन्हें शव को देखकर शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मिरी को हिरासत में लेकर उसके घर को पूरी तरह से सील कर दिया है और मामले जांच की शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed