फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Home Minister Amit Shah chair meeting of Central Zonal Council, CM Bhupesh Baghel host

इंटर स्टेट काउंसिल मीटिंग: शाह की अध्यक्षता में बैठक शुरू, यूपी सहित चार राज्यों के सीएम शामिल

Tue, 28 Jan 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 28 Jan 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Home Minister Amit Shah chair meeting of Central Zonal Council, CM Bhupesh Baghel host
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक शुरू हो गई है जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं । राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परिषद में शामिल राज्यों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, इन राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


बैठक में शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए स्थापित परिषद की बैठक को नियमित करने का केंद्र सरकार ने प्रयास किया है। मध्य क्षेत्रीय परिषद का गठन केंद्र सरकार और परिषद में शामिल राज्यों के समन्वय से इन राज्यों में संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ अन्तर्राज्यीय समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच के रूप में किया गया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल परिषद के उपाध्यक्ष हैं, इसलिए यह बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है। क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्री को रोटेशन में परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। जिनका कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद, केंद्र और क्षेत्र के सदस्य राज्यों से जुड़े मुद्दों को देखती है। ये परिषद अंतर-राज्यीय तथा केंद्र एवं सदस्य राज्यों के बीच के मतभेदों को दूर करने का प्रभावी मंच हैं। राज्यों को पांच क्षेत्रों में बांटा गया है और हर क्षेत्र की एक परिषद होती है जिसमें हर राज्य के मुख्यमंत्री, दो मंत्री और मुख्य सचिव होते हैं। मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक 24 सितंबर, 2018 को लखनऊ में हुई थी।

 

देश की बेहतरी के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वय जरूरी: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश की बेहतरी के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वय पर बल दिया है। कमलनाथ ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार सहयोगपूर्ण संघवाद की बात कहती है। बिना सहयोगपूर्ण संघवाद के देश नहीं चल सकता है।


कमलनाथ ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच समन्वय बना रहे, यह बहुत जरूरी है। बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जो टकराव के मुद्दे हैं, और टकराव से हानि ही नहीं होती बल्कि देश भी नहीं चल सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed