फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Governor Ramen Deka to visit Gaurela-Pendra-Marwahi on 28-29 april

CG: राज्यपाल रमन डेका ने की विकास की समीक्षा, बोले- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अपार संभावनाएं

Mon, 28 Apr 2025 01:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

दौरे के दौरान राज्यपाल ने जिला परिसर में अपनी माता के नाम पर एक रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शीघ्र ही आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर निकलकर प्रगतिशील जिलों की सूची में शामिल होगा।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Governor Ramen Deka to visit Gaurela-Pendra-Marwahi on 28-29 april
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमन डेका ने जिले के दौरे के दौरान जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की और मीडिया से बातचीत में कहा कि आकांक्षी जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जल्द ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने जिले में विकास की अपार संभावनाओं पर विश्वास जताया और दौरा को शानदार व प्रेरणादायक बताया।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के अरपा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के चुनाव पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कलेक्टर के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, राज्यपाल ने ग्रामीण आजीविका मिशन की "लखपति बहनों" से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की और उनके उत्पादों की जानकारी ली। मरवाही वन मंडल के सोसाइटी समूह द्वारा तैयार शहद, सीताफल व जामुन स्वाद की आइसक्रीम, और महुआ उत्पादों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


दौरे के दौरान राज्यपाल ने जिला परिसर में अपनी माता के नाम पर एक रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शीघ्र ही आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर निकलकर प्रगतिशील जिलों की सूची में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल 2025
सुबह 9:30 बजे:
सर्किट हाउस, पेंड्रा में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
सुबह 10:13 बजे: पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुबह 10:28 बजे: बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231) से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 2:20 बजे: रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सड़क मार्ग से राजभवन, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 2:35 बजे: राजभवन, रायपुर पहुंचेंगे।

राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं, और सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed