फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Girls Group Beat Up A Girl On The road In Ambikapur

सड़क पर भिड़ीं लड़कियां, VIDEO: लात-घूंसे से पीटा, बाल पकड़कर खींचे, एक घंटे चलता रहा हंगामा

Thu, 01 Dec 2022 12:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Dec 2022 12:28 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सीमा सहित चारों लड़कियां एक ही रूम में रहती थीं। पिछले दिनों किसी बात को लेकर सीमा से इनका विवाद हो गया। इस पर सीमा ने कमरा छोड़ दिया और अंबिकापुर शहर में ही दूसरी जगह शिफ्ट हो गई। हालांकि विवाद के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। आरोपी तीनों लड़कियां चिरमिरी की रहने वाली बताई जा रही हैं। 
 

Chhattisgarh Girls Group Beat Up A Girl On The road In Ambikapur
अंबिकापुर में तीन लड़कियों ने मिलकर सड़क पर एक लड़की को जमकर पीटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार दोपहर लड़कियों की भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को जमकर पीटा। उसके बाल पकड़कर खींचे। फिर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसे मारे। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियां मानने को तैयार नहीं हुई। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 







दुकान से बाहर बुलाया और पीटना शुरू कर दिया
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले की रहने वाली सीमा साहू अंबिकापुर में देवीगंज रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करती है। बुधवार दोपहर वह रोज की तरह दुकान में ही थी। इसी दौरान तीन लड़कियां पहुंची और सीमा को दुकान से बाहर बुलाया। इसके बाद चारों आपस में बात करने लगे। तभी एक लड़की ने सीमा पर हमला कर दिया। इसके बाद तो तीनों मिल गईं और सीमा को सड़क पर पटककर बुरी तरह से पीटा। 
विज्ञापन




पुलिस के पहुंचने से पहले भागीं तीनों

जिला सहकारी बैंक के सामने लड़कियों को लड़ाई करता देख थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया, लेकिन लड़कियां नहीं रुकीं। पिटाई के चलते सीमा बेसुध से हो गई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन उनके आने से पहले ही आरोपी तीनों लड़कियां भाग निकलीं। इसके बाद सीमा थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed