{"_id":"64c943a3b31970438f090619","slug":"chhattisgarh-election-2023-walkathon-in-raipur-tomorrow-campaign-will-run-from-2nd-to-31st-august-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में कल वॉकेथान: 2 से 31 अगस्त तक नए वोटर्स को जोड़ने के लिए चलेगा कैंपेन, 4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में कल वॉकेथान: 2 से 31 अगस्त तक नए वोटर्स को जोड़ने के लिए चलेगा कैंपेन, 4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन
Tue, 01 Aug 2023 11:11 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में दो अगस्त से वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए और प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 2 अगस्त को रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दो अगस्त से वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए और प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 2 अगस्त को रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से वॉकेथॉन गांधी उद्यान से शुरू होकर जीई रोड से होते हुए शहीद स्मारक भवन पहुंचकर खत्म होगी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसमें कई सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाजसेवी संस्थाओं और शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। यह अभियान 18 साल पूरे कर चुके नए युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। 2 से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी न्यू वोटर्स नाम जुड़वा सकेंगे। 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी के आधार पर विधानसभा चुनाव होगा। पत्रकार-वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन