फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh double murder: Mother and son killed in Rajnandgaon; daughter injured, CG Crime news

डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 Oct 2026 08:41 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 08:41 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के चौथना गांव में मां और बेटे की बेरहमी हत्या कर दी गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh double murder: Mother and son killed in Rajnandgaon; daughter injured, CG Crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के चौथना गांव में मां और बेटे की बेरहमी हत्या कर दी गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना डोंगरगढ़ थाने क्षेत्र की है। 
विज्ञापन




पारिवारिक रंजिश की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामले में पारिवारिक रंजिश की आशंका है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने का संदेह परिवार के एक रिश्तेदार पर है। दूसरी ओर खबर लिखे जाने तक आरोपी की भूमिका और हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन



घर में घुसकर सुलाई मौत की नींद
कथिततौर पर बताया जाता है कि मृतका कमला सोनकर और उनके बेटे पर आरोपी ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस खूनी वारदात में ममता सोनकर (बेटी) भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना के दौरान कमला का पति घर से किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान आरोपी ने वारदाता को अंजाम दिया। इस घटना से गांव में दहशत और भय का माहौल है। मामले का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही डबल मर्डर की इस वारदात का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed