{"_id":"6440fd6fb6ad7ce29d081a7c","slug":"chhattisgarh-double-murder-elderly-couple-killed-by-entering-their-house-in-bemetara-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Double Murder: BSP के रिटायर्ड कर्मचारी का घर में घुसकर गला रेता, पत्नी के सिर पर वार कर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Double Murder: BSP के रिटायर्ड कर्मचारी का घर में घुसकर गला रेता, पत्नी के सिर पर वार कर ली जान
Thu, 20 Apr 2023 02:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:23 PM IST
सार
थाना प्रभारी नसीर खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुजुर्ग के बेटों को सूचना दे दी है। वारदात के पहले से ही दोनों दंपति घर में ही थे। घर गांव के बाहर है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आ सका है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार सुबह मिले हैं। हत्यारों ने वृद्ध पति का जहां धारदार हथियार से गला रेता है, वहीं पत्नी के सिर पर वारकर जान ली है। वृद्ध भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग दंपती अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कंडरका के ग्राम सिलघट बाड़ी (खुड़मुड़ा नाला) निवासी सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम देखते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा। वहां दंपती का शव पड़ा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। क्षेत्र के दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं।
विज्ञापन