{"_id":"6a2aad24f158188a9f074328","slug":"chhattisgarh-daughter-mehak-included-in-indian-under-19-team-will-play-role-of-vice-captain-on-sri-lanka-tour-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छत्तीसगढ़ की बेटी महक भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर निभाएंगी उपकप्तान की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छत्तीसगढ़ की बेटी महक भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर निभाएंगी उपकप्तान की जिम्मेदारी
Thu, 11 Jun 2026 06:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि युवा क्रिकेटर महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम में किया गया है। महक को टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली है, साथ ही उन्हें उपकप्तान की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की बेटी महक भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि युवा क्रिकेटर महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम में किया गया है। महक को टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली है, साथ ही उन्हें उपकप्तान की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
महक के चयन से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के दम पर महक ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महक ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और खेल जगत में भी नई मिसाल कायम कर रही हैं। महक का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई कि महक श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और भविष्य में भी देश तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।