{"_id":"65d9e9600e183e2aa70549ec","slug":"chhattisgarh-congress-leader-sushil-anand-shukla-taunts-on-pm-narendra-modi-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील आनंद का पीएम मोदी पर निशाना: '9 लाख का सूट पहनने और 35 हजार किलो का मशरूम खाने वाले खुद को बता रहे संत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील आनंद का पीएम मोदी पर निशाना: '9 लाख का सूट पहनने और 35 हजार किलो का मशरूम खाने वाले खुद को बता रहे संत'
Sat, 24 Feb 2024 06:34 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:34 PM IST
सार
Sushil Anand shukla on PM narendra Modi: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 10 साल तक सिर्फ जुमलेबाजी किया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sushil Anand shukla on PM narendra Modi: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 10 साल तक सिर्फ जुमलेबाजी किया। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में अपनी उपलब्धि बताने के लिये उनके पास कुछ भी नहीं है। बड़ा ही हास्यापद है कि 9 लाख का सूट पहनने वाले, 8 हजार करोड़ के विमान से चलने वाले वाले और 35 हजार रुपए किलो का मशरूम खाने पीएम मोदी अपने आप को संत बता रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि जो प्रधानमंत्री पिछले 10 साल में अपने ब्रांडिंग में जनता के हजारों करोड़ रुपये खर्चा कर देते हैं? वह खुद को सबसे ईमानदार बता रहे हैं। प्रधानमंत्री बतायें कि अडानी की संपत्ति इनके राज में कैसे बढ़ रही है? अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं? उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नही मिला? पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रुपये क्यों नहीं हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यों नहीं आया? साल 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ? विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ?
विज्ञापन
'10 साल के वादों का हिसाब दें पीएम मोदी'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी बतायें कि देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री को बयानबाजी के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अध्यन करना चाहिये कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। देश की आजादी से लेकर भारत का नवनिर्माण कांग्रेस की देन है। जब 1947 के बाद देश में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी तब देश की साक्षरता दर 18 फीसदी थी। नरेन्द मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब देश की साक्षरता दर लगभग 80 फीसदी से ऊपर थी। साल 1947 में देश में एक भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स, सिंचाई के बांध नहीं थे। बोकारों, राउरकेला, दुर्गापुर जैसे संयत्र कांग्रेस के सरकार ने बनाया। देश के नवनिर्माण से औद्योगिकरण को किया तो कांग्रेस की सरकार ने किया। मोदी ने 10 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकारों के बनाये गये सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है।
विज्ञापन