फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Cong passes resolution to make Rahul Gandhi party president

छत्तीसगढ़:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया 

Wed, 01 Jun 2022 08:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Amit Mandal Updated Wed, 01 Jun 2022 08:52 PM IST
सार

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा उदयपुर सम्मेलन में दिए गए संबोधन के दृश्य भी दिखाए गए।

विज्ञापन
Chhattisgarh Cong passes resolution to make Rahul Gandhi party president
राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीपीसीसी) ने बुधवार को राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस के दो दिवसीय 'नव संकल्प चिंतन शिविर' के पहले दिन यहां माहेश्वरी भवन में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के राज्य प्रभारी सचिव चंदन यादव, राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पार्टी के प्रदेश महासचिव (प्रभारी) अमरजीत चावला ने रखा था, जिसका वहां मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया। राहुल गांधी ने 2017-19 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। प्रदेश के उदयपुर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर के दौरान लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया और इस संबंध में कार्ययोजना तैयार की गई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा उदयपुर सम्मेलन में दिए गए संबोधन के दृश्य भी दिखाए गए। गुरुवार को विभिन्न कमेटियों का गठन कर छह मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उनके निष्कर्ष भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें कहा गया कि संगठन के विस्तार, जिला स्तरीय पैदल मार्च, रिक्त पदों पर नियुक्ति और विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध योजना पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed