फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh reaches Manendragarh, inaugurate newly formed districts

Chhattisgarh: सीएम भूपेश मनेंद्रगढ़ पहुंचे, नवगठित जिलों का करेंगे उद्घाटन, प्रदेश में आज से 33 जिले

Fri, 09 Sep 2022 12:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 12:01 PM IST
सार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रदेश का 32वां और सक्ती प्रदेश का 33वां जिला होगा। इन दोनों क्षेत्रों के लोगों में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh reaches Manendragarh, inaugurate newly formed districts
मनेंंद्रगढ़ में सीएम बघेल का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती के रहवासियों की वर्षों पुरानी ख्वाहिश आज पूरी होने वाली है। 40 साल पहले लिया गया लोगों का संकल्प आज पूरा होने वाला है। सीएम भूपेश बघेल आज दो नव गठित जिलों का शुभारंभ करेंगे। अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रदेश का 32वां और सक्ती प्रदेश का 33वां जिला होगा। इन दोनों क्षेत्रों के लोगों में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


मनेन्द्रगढ़ में दिवाली जैसा उल्लास
मनेंद्रगढ़ निवासी रमा शंकर गुप्ता का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक जिला नहीं बनाया जाएगा वे अपनी दाढ़ी नहीं बनाएंगे और जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला बनाने की घोषणा की तभी उन्होंने दाढ़ी कटाई । जिला बनाने के लिए हम सभी मनेन्द्रगढ़वासी मुख्यमंत्री के आभारी हैं। वहीं, शिक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि हमारे जिले की मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मनेंद्रगढ़ में दिवाली जैसा उत्साह और उल्लास है। जिला बनने की खुशी में हम लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया है।
विज्ञापन


जिला बनने पर मनेन्द्रगढ़ निवासी अमित पुरी ने कहा कि हम लोगों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधाता हैं। वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मनीष अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिला बनने का संघर्ष अब जाकर पूरा हुआ है। हम उनके सदा ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआर कोशिमा होंगे जिले के पहले पुलिस अधीक्षक 
नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री को पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट की धुन बजाकर सलामी दी जाएगी। जिला बनने के बाद पुलिस के पहले अधीक्षक का पदभार टीआर कोशिमा संभालेंगे।


गांधी चौक पर किया जाएगा सीएम का तुलादान
लोगों की मांग को पूरा कर जिला बनाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताने के लिए गांधी चौक पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा तुलादान किया जाएगा। मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला जाएगा। बता दें, करीब 40 साल पहले 1983 में गांधी चौक से ही मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की मांग के लिए आंदोलन की शुरुआत की गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed