फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Bhghels father told Brahmins foreigners CM Baghel said no one is above the law case filed

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को बताया विदेशी, सीएम बघेल बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 03:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, उमर उजाल, रायपुर
न्यूज डेस्क, उमर उजाल, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Sep 2021 03:21 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की ओर से ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी नई नहीं है। 20 साल पहले उन्होंने 'ब्राह्मण कुमार रावत को मत मारो' शीर्षक से किताब लिखी थी, जिसकी बिक्री को प्रतिबंधित करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Bhghels father told Brahmins foreigners CM Baghel said no one is above the law case filed
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel

विस्तार

छत्तीसगढ़ की सियासत में पिता-पुत्र के खिलाफ ठन गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मीडिया के सामने सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने (बघेल के पिता) एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बघेल को भारत से बाहर भेज दिया जाए: शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता नवीन शर्मा ने इस संबंध में कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले नंद कुमार बघेल को भारत से बाहर भेज दिया जाए। उनके इस बयान का मकसद समाज को बांटना था। बता दें कि दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। चार सितंबर को मामला दर्ज किया गया। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला 
पिछले महीने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों पर टिप्प्णी की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा जाने को तैयार हो जाएं। 

भूपेश बघेल बोले-पुलिस कार्रवाई करेगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता की ओर से की गई टिप्पणी के बाद सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शिकायत की गई थी। इस शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए गए थे, जिसमें यह लिखा गया था कि नंद कुमार बघेल के ऊपर कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। इस पर सीएम बघेल का कहना है कि उनके पिता की ओर से की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अपनी कार्रवाई करे। इसके बाद ही रायपुर पुलिस की ओर से डीडी नगर थाने में नंद कुमार बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  


पहले भी कर चुके हैं ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी 
सीएम भूपेश बघेल के पिता पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को राजस्थानी ब्राह्मणों को टिकट नहीं देना चाहिए। करीब 20 साल पहले उनकी किताब 'ब्राह्मण कुमार रावत को मत मारो' ने भी काफी बवाल करवाया था, जिसके बाद सरकार ने इस किताब की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed