फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says not Tilak Gandhiji or Bhagat Singh but Savarkar apologized

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- तिलक, गांधी जी या भगत सिंह ने नहीं, सावरकर ने मांगी अंग्रेजों से माफी

Fri, 18 Nov 2022 03:05 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, रायपुर
एएनआई, रायपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 18 Nov 2022 03:05 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सभी दोषियों को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के केंद्र सरकार के फैसले की भी सीएम भूपेश बघेल ने निंदा की।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says not Tilak Gandhiji or Bhagat Singh but Savarkar apologized
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर 'वीर' सावरकर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद पार्टी नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि तिलक, गांधी या भगत सिंह ने कभी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी। सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी।

विज्ञापन


भूपेश बघेल ने बताया, ''आजादी की लड़ाई के दौरान कई लोग जेल गए। बाल गंगाधर तिलक ने कभी माफी नहीं मांगी ना ही सरदार भगत सिंह, गांधी जी, नेहरू जी या सरदार पटेल ने मांगी। सावरकर दो रूपों में देखे गए। जेल जाने से पहले क्रांतिकारी और जेल में उन्होंने माफी मांगी।''
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सभी दोषियों को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के केंद्र सरकार के फैसले की भी सीएम भूपेश बघेल ने निंदा की। उन्होंने कहा, ''यह पूरे देश में आलोचना होने के बाद किया गया है, अन्यथा केंद्र सो रहा था। वह विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रहता है लेकिन इस मामले में इसकी निष्क्रियता समझ से परे है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हाल ही में महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतीक हैं। उन्हें अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे। गांधी ने कहा कि वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed