फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said RSS was formed in 1925 they still do not criticize British do Gandhi

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल बोले- 1925 में RSS बन गया था, ये अभी भी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते, गांधी की करते हैं

Sun, 14 Aug 2022 08:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 08:15 PM IST
सार

बघेल ने कहा कि भाजपा विभाजनकारी हैं। उन्होंने देश की आजादी में क्या भूमिका निभाई?

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said RSS was formed in 1925 they still do not criticize British do Gandhi
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को एक बार फिर बिना नाम लिए संघ और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो राष्ट्र के सिद्धांत को सावरकर ने प्रस्तावित किया, उसका समर्थन जिन्ना ने किया। विभाजनकारी तो ये लोग हैं। देश की आजादी में इनकी भूमिका क्या रही। 1925 में RSS बन गया था। ये अभी भी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते, गांधी की आलोचना करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने ‘अखंड भारत’ पर बार-बार दिए जा रहे बयानों को लेकर आरएसएस की आलोचना की। दरअसल, भाजपा ने रविवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया और विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। इस पर बघेल ने कहा कि सावरकर ने 1925 में विभाजन का बीज बोया था। यह सावरकर थे, जिन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत दिया और 1937 में मोहम्मद अली जिन्ना ने इसका समर्थन किया।
विज्ञापन


बघेल ने कहा कि भाजपा विभाजनकारी हैं। उन्होंने देश की आजादी में क्या भूमिका निभाई? 1925 में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अस्तित्व में थे। उनके नेताओं के उस समय के बयान देखिए। बघेल ने दावा किया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक ने वायसराय को पत्र लिखा था। वे नहीं चाहते थे कि अंग्रेज देश छोड़कर जाएं। आज भी वे अंग्रेजों की नहीं बल्कि महात्मा गांधी की आलोचना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि संघ के कार्यालय में लगा ‘हिंदू राष्ट्र’ का नक्शा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कुछ अन्य पड़ोसी देशों को 'अखंड भारत' के हिस्से के रूप में दिखाता है। उन्होंने सवाल किया कि एक तरफ उनके पास यह पुराना नक्शा है और कहते हैं कि पाकिस्तान को भारत में शामिल किया जाना चाहिए। दूसरी तरफ, वे मुसलमानों को पाकिस्तान जाने के लिए भी कहते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed