फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh baghel on buddhist conference controversy

Rajnandgaon: बौद्ध धर्म सम्मेलन विवाद पर CM भूपेश बोले-अपने धर्म को मानें, दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं

Sun, 13 Nov 2022 02:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं हिंदू हूं, मैं अपने धर्म को मानता हूं, लेकिन मेरी यह जिम्मेदारी है कि किसी और की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। भगवान बुद्ध का जो संदेश है, उसका भी अध्ययन करें। उन्होंने कभी किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की बात नहीं की। 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh baghel on buddhist conference controversy
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश स्तरीय बौद्ध धर्म सम्मेलन में शपथ विवाद पर कहा कि अपने धर्म को मानें दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह शपथ है उसकी शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जब बौद्ध धर्म अपनाया था। तब नागपुर में जाकर हजारों की संख्या में लोगों को इस तरह की शपथ दिलवाई थी। बौद्ध धर्म का अध्ययन करें तो उसमें है कि किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल रविवार को राजनांदगांव में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: बौद्ध सम्मेलन में देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ, कांग्रेस नेताओं के शामिल होने पर हंगामा
विज्ञापन




भगवान बुद्ध ने कभी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने को नहीं कहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं हिंदू हूं, मैं अपने धर्म को मानता हूं, लेकिन मेरी यह जिम्मेदारी है कि किसी और की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। भगवान बुद्ध का जो संदेश है, उसका भी अध्ययन करें। उन्होंने कभी किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की बात नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी भी यही मानती है कि दूसरे धर्मों को मानें, उनका भी सम्मान करें। दूसरे के भावनाओं का भी हमें ध्यान रखना चाहिए। इस प्रकार का कृत्य न हो कि दूसरे की भावना आहत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh : बाबा साहब के पोते यशवंत राव बोले-देश में संविधान से छेड़छाड़ हो रही, पूरा विपक्ष जेल में होगा

बंद बीएनसी मिल की जमीन पर लगेगा जूट उद्योग
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को डोंगरगांव में अफसरों की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद मीडिया से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बंगाल नागपुर कॉटन मिल (बीएनसी) को जल्द ही नया स्वरूप दिया जाएगा। सालों से बंद पड़ी मिल की जमीन पर जल्द ही जूट उद्योग स्थापित किया जाएगा। इसे विधानसभा चुनाव से पहले किया जाना है। इससे कांग्रेस सरकार का वादा पूरा होगा और रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। 




राजनांदगांव में 19 हजार लोगों को लौटाई राशि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस में कहा कि चिटफंड की राशि हितग्राहियों को वापस करने का पहला काम राजनांदगांव जिले से हमने किया है। राजनांदगांव जिले के लगभग 19 हजार से अधिक हितग्राहियों को उनकी राशि लौटाई गई है। अब बाकी राज्य हमारा अनुसरण कर रहे हैं। इसमें आम जनता, कर्मचारियों, अधिकारियों का पैसा लगा था। पूर्व सरकार ने मिलीभगत की। ईडी और इनकम टैक्स इनकी जांच क्यों नहीं करते हैं। इससे सब स्पष्ट हो जाएगा कि बहुत बड़ा घोटाला है। 

रमन सिंह के पास कुछ काम नहीं तो ट्वीट करते हैं
मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधा। कहा कि, रमन सिंह के पास अब कुछ काम है नहीं है। भाजपा वाले उनको बुलाते नहीं है इसलिए घर में बैठे हुए हैं। खाली ट्वीट करते रहते हैं। वहीं सीडी कांड मामले में सवाल पर कहा कि, मैंने उस समय भी बोला था यह सारे सूत्र सीएम हाउस के अंदर ही हैं। उन्होंने मेरी बात सुनी ही नहीं। सीबीआई ने मुझे गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब इस मामले में न्यायालय प्रक्रिया है। सीबीआई सुप्रीम कोर्ट गई हुई है। इसमें कौन सी मानहानि का दावा करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: डोंगरगांव को 80 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM बोले-देखने आया हूं ठीक से काम हो रहा या नहीं



जिला छोटा हुआ है, वर्कलोड घटा है, तो फायदा आम जनता को मिले
इससे पहले समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से सड़कों की स्थिति की जानकारी ली और तेजी से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अब छोटा हो गया है, आपका वर्कलोड घटा है, जिसका फायदा आम जनता को मिलना चाहिए। सीएम भूपेश ने PWD के अधिकारियों से अगले महीने यानी दिसंबर तक सड़कों का रिपेयर समाप्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने नल जल योजना की स्थिति भी जानी। कहा कि कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed