{"_id":"63690e13e0a17f77e856c9d5","slug":"bhimrao-ambedkar-grandson-on-constitution-in-chhattisgarh-buddhist-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : बाबा साहब के पोते यशवंत राव बोले-देश में संविधान से छेड़छाड़ हो रही, पूरा विपक्ष जेल में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : बाबा साहब के पोते यशवंत राव बोले-देश में संविधान से छेड़छाड़ हो रही, पूरा विपक्ष जेल में होगा
Mon, 07 Nov 2022 07:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Nov 2022 07:24 PM IST
सार
राजनांदगांव में आज राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पोते भीमराव यशवंत राव अंबेडकर के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे बाबा साहब के पोते यशवंत राव ने मीडिया से बात की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के पोते भीमराव यशवंत राव आंबेडकर ने कहा कि देश में जो आर्थिक और सामाजिक समानता आनी चाहिए, वो 75 साल में भी नहीं आ सकी है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। बाबा साहब ने जो स्तंभ खड़े किए, उसके जो पिलर हैं, वह किसी सरकार के हाथ में चले गए हैं। इसके लिए आने वाले समय में पूरा विपक्ष जेल में दिखेगा। एक पार्टी रूल होगा, जिसका विरोध हम करेंगे। यशवंत राव आंबेडकर सोमवार को मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे यशवंत राव ने कहा कि आज पूरे समाज में हलचल मची हुई है। केंद्र में जब से सरकार आई है, दलितों-वंचितों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। यह समझने लगे हैं कि हमे अत्याचार करने का परमिशन पवित्र धर्मों ने दिया है। आज ये सोच है और हमें इस पर सम्मेलन में बात करनी पड़ेगी। बाबा साहब ने किसी भी धर्म के व्यक्ति को आचरण की आजादी दी है। इस पर रोक लगाने की जो कोशिश चल रही है, वह संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन
शिवनाथ नदी तट मोहारा ऑक्सीजन जोन में हुए एक दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे यशवंत राव ने कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूं। यहां बौद्ध सम्मेलन हो रहा है। करेंट विषय है, उस पर मैं अपनी बात रखूंगा। किस तरह से संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। उस पर मैं बात करूंगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म से जुड़े राज्य भर के लोग, महिलाएं पहुंचे थे।