फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel claimed that BJP bowled bouncer to Jharkhand lost govt in Bihar

बघेल का भाजपा पर वार: झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश उल्टी पड़ी, बिहार में सरकार गई

Thu, 11 Aug 2022 02:32 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अजय सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 02:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले ईडी और सीबीआई  झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel claimed that  BJP bowled bouncer to Jharkhand lost govt in Bihar
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गिराने की कोशिश उल्टी पड़ गईं और बिहार में सरकार चली गई।
विज्ञापन


बघेल ने कहा कि, ‘मैंने सुना है कि झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की गई। क्रिकेट की शब्दावली में उन्होंने बाउंसर फेंका लेकिन झारखंड ने ‘हुक’ शॉट खेला और उन्होंने बिहार में अपनी सरकार गंवा दी।’


हाल के दिनों में आरोप लगे थे कि भाजपा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले ईडी और सीबीआई  झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।

रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र आदिवासी और ग्रामीणों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed