{"_id":"62872ddd3c200c5ff8022255","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-bijapur-visit-says-naxalites-has-not-ended-completely","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: 'मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया' बीजापुर में सीएम बघेल का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: 'मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया' बीजापुर में सीएम बघेल का बड़ा बयान
Fri, 20 May 2022 11:27 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 May 2022 11:27 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के दो गांवों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने दोनों गांव में चौपाल लगाकर एक-एक कर घोषणाओं का पिटारा खोल दिया।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे बीजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने बार फिर से नक्सलवाद को लेकर बात की। बघेल ने कहा कि मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से ख़त्म हो गया। लोग पहले यहां आतंक के साये में जी रहे थे। यह धरती खून से रंग भी गई थी। लेकिन, बहुत से इलाके ऐसे हैं, जो नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल गए हैं। लोग अब सामान्य जीवन व्यतीत करने लग गए हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन वर्षों में 'विकास, विश्वास और सुरक्षा' के मंत्र के साथ काम किया: बघेल
सीएम बघेल ने कहा कि हमने पिछले तीन वर्षों में 'विकास, विश्वास और सुरक्षा' के मंत्र के साथ काम करने का लाभ उठाया है। कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं और बस्तर में हाट बाजार भी फिर से शुरू हो गए हैं क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में नक्सल प्रभाव कम हो गया है।
विज्ञापन
बीजापुर के दो गांवों को तोहफा
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सीएम बघेल बीजापुर में नक्सल प्रभावित गांव कुटरू और आवापल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने चौपाल लगाई। फिर एक-एक कर घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। सीएम ने कुटरू में महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम का स्कूल और सरकारी बैंक खोलने की घोषणा की। इसके बाद सीएम आवापल्ली पहुंचे और वहां भी शिक्षा और स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के साथ ही सबसे बड़ी घोषणा नक्सल प्रभावित 14 गांवों में तेजी से बिजली पहुंचाने की घोषणा की।
विज्ञापन