फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Baghel targets BJP SAYS party principles are similar to Hitler and Mussolini

आरोप: भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिटलर और मुसोलिनी के सिद्धांतों पर चलती है पार्टी

Mon, 11 Apr 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

बघेल ने कहा कि भगवा रंग सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। भाजपा वोट पाने और चुनाव जीतने के लिए भगवा का उपयोग कर रहे हैं। यह संतों का अपमान है। भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों को गले लगाना चाहती है, लेकिन उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को नहीं मानती है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Baghel targets BJP SAYS party principles are similar to Hitler and Mussolini
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का उपयोग करने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए 'भगवा' का उपयोग करना संतों का अपमान है। इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी की सोच और सिद्धांत एडोल्फ हिटलर और मुसोलिनी के समान हैं। इस दौरान उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन सर्किट के एक हिस्से के रूप में पुनर्निर्मित शिवरीनारायण मंदिर का उद्घाटन किया। इस वन गमन सर्किट को भगवान राम के वनवास काल की यादों को संरक्षित करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों को एकजुट करने का काम किया है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए सीएम बघेल ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने लोगों को बांटने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि 1975 से पहले आरएसएस राम मंदिर के बारे में बात नहीं करती थी। जब उन्हें वोट पाने के लिए राम नाम की जरूरत पड़ी तब उन्होंने इसका प्रयोग करना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने कहा कि भगवा रंग सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। भाजपा वोट पाने और चुनाव जीतने के लिए भगवा का उपयोग कर रहे हैं। यह संतों का अपमान है। भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों को गले लगाना चाहती है, लेकिन उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को नहीं मानती है।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय परंपरा के विकास और उन्नति के लिए काम किया है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच और सिद्धांत तानाशाह एडोल्फ हिटलर और मुसोलिनी के समान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मुसोलिनी से प्रभावित हैं।

इस दौरान आरएसएस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 'हाफ पैंट और काली टोपी पहनना और ढोल बजाना' हमारी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा और आरएसएस के नेता बीएस मुंजे ने मुसोलिनी से मुलाकात की और उनकी सोच को यहां लाए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जवाहर लाल नेहरू मुसोलिनी से कभी नहीं मिले।बघेल ने इस दौरान आरएसएस पर हिन्दुत्व को आक्रामकता की ओर बढ़ाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सोच समाज को तोड़ने की है।  

दरअसल, अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपने हिंदुत्व के खेल में भाजपा को हराने की कोशिश कर रही है। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया था। 

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने की वकालत की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है। कोई भी व्यक्ति जो इस पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है, ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है और जो चुनाव लड़ना चाहते हैं वे नामांकन दाखिल करने के लिए स्वतंत्र हैं। मेरा मानना है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।


गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed