{"_id":"65bbc78dc5a74d9c9a044721","slug":"chhattisgarh-bjp-said-on-budget-2024-budget-is-going-strengthen-foundation-of-developed-india-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कहा- विकसित भारत की नींव मजबूत करने और नई ऊंचाई देने वाला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कहा- विकसित भारत की नींव मजबूत करने और नई ऊंचाई देने वाला बजट
Thu, 01 Feb 2024 10:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:03 PM IST
सार
CG BJP ON Budget 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने केंद्रीय बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट सामाजिक न्याय, सर्वसमावेशी विकास और आधारभूत संरचनाओं के लिहाज से दूरदर्शितापूर्ण और क्रांतिकारी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG BJP ON Budget 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने केंद्रीय बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट सामाजिक न्याय, सर्वसमावेशी विकास और आधारभूत संरचनाओं के लिहाज से दूरदर्शितापूर्ण और क्रांतिकारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि आज का बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है। आज के बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे हैं। देश का पूंजीगत व्यय 11% और बढ़ा दिया गया है। अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी। वहीं निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी। वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा।
पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल ने अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए क्रांतिदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट ने यह स्पष्ट कर दिया है गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
'भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट'
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केंद्रीय बजट आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत गांव गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत सामाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को तथा विकासित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट विकसित भारत में समृद्ध, सामर्थ्यशाली बजट और शक्तिशाली भारत का बजट है जिसमें सभी वर्गों की चिंता की गई है।
विज्ञापन
'किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि यह बजट किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट है। इस बजट में मुख्य रूप से सरकार के आगामी योजना दलहन एवं तिलहन के फसलों पर ध्यान केंद्रित करने का है और इससे जब किसान गांव-गांव में दलहन और तिलहन की खेती की ओर किस जाएंगे तो निश्चित रूप से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। सरकार की नीति है कि आने वाले समय में हमारे देश में अधिकतम तिल उत्पादन इसलिए सरकार की नीति किसानों को आर्थिक लाभ की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद पर सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी।
'सूर्योदय योजना लागू होने पर परंपरागत ऊर्जा की होगी बचत'
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक बजाज ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट के प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट बहुत ही सराहनीय है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लागू होने परंपरागत ऊर्जा की बचत तो होगी ही साथ ही साथ ग्लोबल वार्मिंग की गति थमेगी। इस योजना के अंतर्गत एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का बजट में यह प्रावधान रखा गया है। उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी।
'विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने वाला बजट'
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बताता है। 2047 तक विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत का आकार लेगा, यह बजट इसका दस्तावेज है। अंतरिम बजट की सीमाएं होती है फिर भी युवा, महिला, किसान व गरीब मोदी सरकार की प्राथमिकता में हैं। बजट सामाजिक न्याय के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है। 10 साल से चल रही ईमानदार पारदर्शी सरकार के कारण टैक्स पेयर ने भी इसे समझा और 2014 के बाद आज 2024 में टैक्स पेयर की संख्या 3 गुना हो गई है जो 6 करोड़ से ऊपर है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि हमारे युवा देश की अब बड़ी आकांक्षाएं और उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अधिकाधिक अवसर मुहैया हुए हैं। 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिलना इस बात को स्पष्ट करता है। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 15 एआईआईएमएस और 7 आईआईएम खोले गए हैं।