फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP flag campaign tomorrow: Bhupendra Savnani said- BJP will soon release Election manifesto

छत्तीसगढ़ भाजपा का झंडा अभियान कल: सवन्नी बोले- बीजेपी जल्द जारी करेगी जनघोषणा और आरोप पत्र

Fri, 31 Jan 2025 05:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP flag campaign tomorrow: Bhupendra Savnani said- BJP will soon release Election manifesto
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ भाजपा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगी। साथ ही भाजपा जनता के बीच ही आरोप पत्र भी लेकर आएगी। भाजपा का जनघोषणा पत्र प्रदेश की निकायों के विकास और भाजपा के सुशासन की अवधारणा से पूरिपूर्ण होगा। सवन्नी ने कहा कि एक फरवरी को प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का अभियान चलाएंगे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है, साथ ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान निकायों में हुए भ्रष्टाचार और विकास कार्य की अनदेखी का मुद्दा भी जनता के बीच उठाया जाएगा। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय निकायों में विकास कार्य शून्य रहा। कांग्रेस के निकायों के जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जहां भाजपा के सभी पार्षद पद के उम्मीदवारों ने एक साथ अपने मेयर और अध्यक्षों के साथ नामांकन किया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने अलग-अलग नामांकन भरे। हालात यह है कि नामांकन के अंतिम दिन तक कांग्रेस निकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई। कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में भी अंतर्कलह से जूझ रही है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कर रही है। आज विष्णुदेव साय सरकार ने पीएम मोदी जी की सभी गारंटी की योजनाओं को करने का काम किया है। विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है। इससे जनता का विश्वास और साथ भाजपा के साथ है और निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed