{"_id":"64baa5fae663ddde4f0aa373","slug":"chhattisgarh-assembly-monsoon-session-2023-last-day-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: रविंद्र चौबे बोले- आरोप पत्र असत्य का पुलिंदा, विपक्ष के तीखे सवालों से गूंजा सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: रविंद्र चौबे बोले- आरोप पत्र असत्य का पुलिंदा, विपक्ष के तीखे सवालों से गूंजा सदन
Fri, 21 Jul 2023 09:06 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 09:06 PM IST
सार
अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के ऊपर तीखे हमले किए। कहा कि ये सरकार है या सर्कस। सरकार जब गूंगी हो जाती है, बहरी हो जाती है। राज्य का नौजवान जब निर्वस्त्र हो जाता है तो कैसी स्थिति होती है?
विज्ञापन
रविंद्र चौबे, बृजमोहन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। संसदीय मंत्री रविंद्र चौबे ने अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि बीजेपी ने 109 बिंदुओं का आरोप पत्र जो पेश किया है, उसमें से केवल एक ही चर्चा करने योग्य है बाकी सब इधर-उधर की बातें हैं। इस पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में हम अपने मन की बात कह सकते हैं, यह नियम है। आरोप पत्र तो आपसे जवाब मांगने के लिए हमने लाया है।
अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के ऊपर तीखे हमले किए। कहा कि ये सरकार है या सर्कस। सरकार जब गूंगी हो जाती है, बहरी हो जाती है। राज्य का नौजवान जब निर्वस्त्र हो जाता है तो कैसी स्थिति होती है? सड़कों पर लोग निर्वस्त्र होकर घूम रहे है। क्या पूरा इंटेलिजेंस नपुंसक हो गया? ऐसी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाये तो और क्या लाये। ये सरकार अंग्रेजों से भी बदतर सरकार है, जिसने नग्न प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ही जेल भेज दिया अनुसूचित जाति के युवाओं को नैतिकता विहीन कहकर आप सब अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
नग्न प्रदर्शन का मुद्दा गूंजा
अग्रवाल ने कहा की ऐसी घटना की नौबत क्यों आई, देश के इतिहास में क्या कभी ऐसी कोई घटना घटित हुई है। युवाओं के खिलाफ बलवा सहित अनेक गंभीर अपराधिक धाराएं लगाई गई है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। सरकार भ्रष्टाचार में के मामलो में निर्वस्त्र हो गई है। गांव, गरीब किसान, मजदूर के बच्चो के पीएससी में चयन नहीं हुआ। नेताओ व अधिकारियों के बच्चो का चयन हुआ है। सरकार के मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए। इस सरकार में तुगलकी शासन चलता है। ये सरकार अन्तर्द्वन्द की सरकार है। पहले ढाई ढाई साल, अधिकारी इंतज़ार करते रह गये कि किसकी सुननी है और किसकी नहीं।
बृजमोहन अग्रवाल ने घेरा
अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा गया था कि राज्य के सरकारी हॉस्पिटल में कैश काउंटर बंद होगा। क्या हुआ? यूनिवर्शल हेल्थ कार्ड का क्या हुआ? शहरी भूमिहीन ग़रीबों को पट्टा देने की बात सरकार ने की थी, आज तक नहीं दिया गया? नया रायपुर में विश्व स्तर का स्कूल और हॉस्पिटल बनाये जाने का वादा किया गया था क्या हुआ? दिल्ली की जवान ज्योति को शिफ्ट करने पर मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई थी और कहा गया था कि छत्तीसगढ़ में बनाया जाएगा लेकिन क्या हुआ? वर्धा जैसा सेवा ग्राम बनाने की बात कही गई थी क्या हुआ?
उन्होंने कहा कि राज्य में शराब का घोटाला हुआ। पीने वालों को लेवी के साथ ज्यादा रेट में शराब लेना पड़ता है। देश में सबसे ज्यादा सीमेंट छत्तीसगढ़ में बनता है फिर भी सबसे मह गा सीमेंट छत्तीसगढ़ राज्य में मिलता है। सीमेंट कपनिया कहती हैं कि आपको पता नहीं की एक्स्ट्रा टैक्स कहा जाता है? इसमें भूपेश टैक्स लगता है। स्कूल शिक्षा विभाग कि स्थिति है ऐसी है कि 36 राज्यों में 34 वे स्थान में है। 74 हजार पद रिक्त है। 1,900 एकल शिक्षकीय स्कूल है। उच्च शिक्षा में हम देश में 24 वे स्थान में है। ये है हमारी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा। बृजमोहन ने चर्चा में 5000 करोड़ के चांवल घोटाले का आरोप लगाया।
विधानसभा से जुड़े अपडेट्स

- रविंद्र चौबे ने कहा कि जब से हमारी भूपेश बघेल की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ा, छत्तीसगढ़ के तीज त्योहार खानपान का सम्मान बढ़ा। खोखला अविश्वास प्रस्ताव है, केवल औपचारिकता पूरी की गई, ये आरोप पत्र असत्य का पुलिंदा है।
- अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे, उन्होंने कहा था 1 साल तक चावल की दलाली खाना बंद कर दो तो सरकार वापस आ जाएगी, आज जो स्थिति हो गई सब देख रहे हैं। विपक्ष ने विभाग का नाम लिख कर उसके आगे सिर्फ घोटाला लिख दिया है। विपक्ष ने सिर्फ वन घोटाला लिखा है, जबकि छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्रों की बढ़ोतरी हुई है।
- सीएम भूपेश बघेल ने कैग की तीन अलग-अलग रिपोर्ट सदन की पटल पर रखा।
- चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।
- रायपुर में एसटी-एससी युवाओं के नग्न प्रदर्शन पर विपक्ष ने हंगामा किया।
- प्रश्नकाल के दौरान रेडी-टू-ईट फूड, आदिवासियों के रीति-रिवाजों के संरक्षण, गौठान का मामला उठा।
- नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने गौठान से संबंधित गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।
- मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जानकार बिल्कुल सही दी गई है। कोई गड़बड़ी नहीं है।
- मरकाम ने आदिवासी संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी
- कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने देवगुड़ी और घोटूल निर्माण उनके संरक्षण संवर्धन का मुद्दा उठाया