फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh ACB team arrested three government employees including women patwari in case of bribe

छत्तीसगढ़: एसीबी की टीम ने महिला पटवारी समेत तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 10:15 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jul 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh ACB team arrested three government employees including women patwari in case of bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर एक महिला पटवारी समेत तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बिलासपुर, अंबिकापुर और रायपुर की टीमों ने रिश्वत लेते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले के भदौरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार राजगीर (50 वर्ष) ने एसीबी में शिकायत की थी कि केन्द्र सरकार की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा में विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत लगभग 14 लाख रुपये में से प्रथम किस्त जारी करने के एवज में समन्वयक नवीन कुमार देवांगन ने पांच प्रतिशत यानी 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजगीर की शिकायत के बाद एसीबी ने मंगलवार को देवांगन को प्रार्थी से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले में स्थित रेलवे कॉलोनी करंजी के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ओमप्रकाश योगी ने अंबिकापुर के एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी कि लॉकडाउन अवधि का वेतन निकालने के एवज में सूरजपुर के बीईओ कपूरचंद साहू ने 30 हजार रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश योगी की शिकायत के बाद उसे साहू के पास पैसे लेकर भेजा गया था। साहू ने पैसे लेने के दौरान पांच हजार रुपये कम लेने की सहमति दी और उसने योगी से 25 हजार रुपये प्राप्त कर लिया। बाद में एसीबी की टीम ने साहू को रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह बेमेतरा जिले के नवागढ़ निवासी नरेन्द्र चतुर्वेदी (28 वर्ष) ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि उसके पिता की मौत होने के बाद पिता के नाम से धारित कृषि भूमि को मां और भाई के नाम पर दर्ज करवाना था। इसके लिए अधियार खोर गांव की पटवारी लोचन साहू ने उससे 7500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में महिला पटवारी प्रार्थी से 2800 रुपये लेने के लिए मान गई।


अधिकारियों ने बताया कि चतुर्वेदी की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने लोचन साहू को 2800 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed