{"_id":"60d3a94cfeae997a707af681","slug":"chhattisgarh-a-reward-of-six-lakh-women-naxalite-surrendered-in-kabirdham-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले में छह लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले में छह लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर
Thu, 24 Jun 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कावर्धा
एजेंसी, कावर्धा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Jun 2021 03:06 AM IST
सार
- छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर दर्जनों नक्सली वारदातें में वांछित थी
- देवी के सिर पर दोनों ही राज्यों की तरफ से इनाम घोषित था।
- दोनों को 9 मई को सुरक्षा बलों ने बालाघाट के करीब जंगल में दबोचा था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार को एक महिला नक्सली ने अपने साथी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला नक्सली की पहचान देवी उर्फ लक्ष्मी के तौर पर हुई है, जिसके सिर पर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथी का नाम दिवाकर उर्फ किशन है।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि दोनों छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर दर्जनों नक्सली वारदातों में वांछित थे और देवी के सिर पर दोनों ही राज्यों की तरफ से इनाम घोषित था। दोनों को 9 मई को सुरक्षा बलों ने बालाघाट के करीब जंगल में दबोचा था।
विज्ञापन
लेकिन दोनों ही बीमार थे और उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उनका इलाज कराया गया और ठीक होने पर दोनों ने हिंसा की राह छोड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद बुधवार को उनका औपचारिक आत्मसमर्पण कराया गया।
विज्ञापन