फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 800 kg cow dung stolen from village in korba, police registered a case

अजीबोगरीब: गांव से 800 किलो गोबर चोरी, पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी

Sun, 20 Jun 2021 08:07 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोरबा।
पीटीआई, कोरबा। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 20 Jun 2021 08:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव से गाय का गोबर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: 800 kg cow dung stolen from village in korba, police registered a case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव से गाय का गोबर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि आठ-नौ जून की मध्यरात्रि में दिपका पुलिस थाना क्षेत्र के धुरेना गांव से 800 किलो गाय का गोबर चोरी हो गया।

विज्ञापन


चोरी हुए इस गोबर कीी कीमत 1600 रुपये के करीब है। दिपका थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने कहा कि ग्राम गौथन समिति के अध्यक्ष कमहान सिंह कंवर ने 15 जून को इस बाबत औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कंवर ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कृमि खाद के उत्पादन के लिए गौधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरबा से पहले प्रदेश के अंबिकापुर और दुर्ग जिले में भी गोबर चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। हालांकि वहां पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। इसके अलावा पिछले साल कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विकसखंड के एक गांव में दो किसानों के बाडे़ में जमा कर रखे करीब 100 किलो गोबर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में किसानों ने गोठान समिति पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद समिति की तरफ से भी एक आवेदन थाने में दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed