{"_id":"5f031035eb1dff54f946f9b8","slug":"chattisgarh-two-drg-personnel-sustain-minor-injuries-in-a-naxal-ied-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में हुए आईईडी धमाके में जिला रिजर्व बल के दो कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में हुए आईईडी धमाके में जिला रिजर्व बल के दो कर्मी घायल
Mon, 06 Jul 2020 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
निष्क्रिय आईईडी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में धमाका होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो अधिकारी घायल हो गए। सोमवार को यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे तब हुई जब डीआरजी का एक दल एक माओवादी शिविर को नष्ट करके बेस पर वापस आ रहा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना केतकल्याण पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले जंगल में हुई।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सरक्षा बलों को इस ऑपरेशन में दो जगहों से छह आईईडी मिले हैं। अधिकारी ने कहा, मरजुम गांव के पास जंगल में नक्सल शिविर की सूचना मिलने पर डीआरजी के एक दल ने रविवार की रात अभियान की शुरुआत की थी। सोमवार सुबह जब दल वहां पहुंचा तो पाया कि नक्सली तो वहां से जा चुके थे लेकिन वह वहां पांच-पांच किलो के तीन आईईडी छोड़ गए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे बताया, इसके बाद वापसी में कलेपल में उन्हें तीन और आईईडी मिले, जिनका वजन दो-दो किलो था। इस बीच दो अधिकारी एक प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे उसमें धमारा हो गया। हादसे में दोनों को मामूली चोट आई हैं। अधिकारी ने बताया कि बाकी बची सभी आईईडी को बॉम्ब डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉयड (बम निरोधक दस्ता) ने निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन