{"_id":"6503f2e7033771d05e05269d","slug":"cg-weather-update-today-chances-of-heavy-rain-in-chhattisgarh-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश के आसार, जानें अगले 24 घंटे में मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश के आसार, जानें अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
Fri, 15 Sep 2023 11:30 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:30 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इससे प्रदेशभर में लगातार बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को भी कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कहीं कहीं हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इससे प्रदेशभर में लगातार बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को भी कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कहीं कहीं हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश होने के आसार है। बीते दो दिनों से प्रदेशभर में झमाझम बारिश हुई है। इससे निचले स्तरों पर जलभराव हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन तीन दिन बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर, रायगढ़, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीरचंपा, महासमुंद और धमतरी जिले के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
बारिश के आंकड़े सेंमी में
बीते दिनों गुरुवार को प्रदेशभर में बारिश हुई। इसके साथ ही मैनपुर, भोपालपटनम में 11 सेंटीमीटर, लाभांडी में 10, पाटन, मस्तूरी में 9, रायपुर, लोरमी में 8, अभनपुर, सिमगा, थानखमरिया, अंबिकापुर, कुरूद पलारी में 7, बिल्हा, पंडरिया, कोटा, तिल्दा, पेंड्रा में 6, अकलतरा, धमधा, बिरला, माना-रायपुर-एपी, आरंग, नवागढ़, पिथौरा, कवर्धा, पेंड्रारोड, चांपा, पामगढ़, बेमेतरा, पथरिया, गरियाबंद, मुंगेली में 5, महासमुंद, देवभोग, भिलाई, शिवरीनारायण, राजीम, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, बीजापुर, धमतरी, शक्ति में 4, खैरागढ़, भाटापारा, बलौदा बाजार, नरहरपुर, मरवाही, बागबाहरा, सारंगढ़, रायगढ़ और बिलासपुर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
जानें अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
एक निम्न दब का क्षेत्र उत्तर ओड़ीसा और इससे लगे क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके छत्तीसगढ़ तथा पूर्व मध्य प्रदेश में होकर गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में आज भी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश, तो कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।