{"_id":"660e39c041ed2f2490068e5d","slug":"cg-weather-severe-heat-with-intense-sunlight-in-chhattisgarh-mercury-reaches-beyond-42-degrees-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी; पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी; पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगा तापमान
Thu, 04 Apr 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:55 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के शुरुआत से ही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी लगने लगी है। आगामी महीने मई और जून में धूप और तपाएगा। सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के शुरुआत से ही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी लगने लगी है। आगामी महीने मई और जून में धूप और तपाएगा। सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म तिल्दा इलाका रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि की बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकता है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका वायु का असांतत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण ओडिशा और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन बुधवार को दिनभर तेज धूप रहा। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म इलाका तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। रायपुर में बुधवार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज सुबह से ही तेज धूप है। गर्म हवाएं चल रही है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को
बुधवार को इन जिलों का अधिकतम तापमान
- माना एयरपोर्ट में 40.2 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस
- पेंड्रारोड में 37.9 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस
- राजनांदगांव में 41.3 डिग्री सेल्सियस
- दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री सेल्सियस
- बालोद में 40.1 डिग्री सेल्सियस
- बीजापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस
- बस्तर में 38.4 डिग्री सेल्सियस