फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Drizzle, thunderstorm with lightning expected in many districts and Raipur

CG Weather News: रायपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ अंधड़ के आसार; ठंडी हवाओं से गिरा पारा

Fri, 12 Apr 2024 10:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Apr 2024 10:58 AM IST
सार

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांद हो रही है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके वजह से एक सप्ताह से लगभग गर्मी गायब हो गई है।

विज्ञापन
CG Weather News: Drizzle, thunderstorm with lightning expected in many districts and Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांद हो रही है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके वजह से एक सप्ताह से लगभग गर्मी गायब हो गई है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इससे पारा और गिर सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 14 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से नमी हवाओं  का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। साथ ही बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को बूंदाबांदी हो रही है। साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दो दिन बाद प्रदेश में कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। बीते गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि न्यूनतम तापमान से महज 5 डिग्री ही ज्यादा है। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री तक गिरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed