{"_id":"65d9a62d60c3fb713a01b8fa","slug":"cg-smart-reading-library-will-start-soon-in-motibag-raipur-membership-fees-deposited-27th-february-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रायपुर के मोतीबाग में जल्द शुरू होगा स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी; 27 फरवरी तक जमा कर सकते हैं सदस्यता शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रायपुर के मोतीबाग में जल्द शुरू होगा स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी; 27 फरवरी तक जमा कर सकते हैं सदस्यता शुल्क
Sat, 24 Feb 2024 01:48 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:48 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रीडिंग लाइब्रेरी एक मार्च से शुरू होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस रीडिंग लाइब्रेरी में 600 प्रतिभागी एक साथ बैठकर तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रीडिंग लाइब्रेरी एक मार्च से शुरू होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस रीडिंग लाइब्रेरी में 600 प्रतिभागी एक साथ बैठकर तैयारी कर सकेंगे। प्रतिभागी रीडिंग लाइब्रेरी की सदस्यता के लिए नालंदा परिसर शुल्क जमा कर सकते हैं। सदस्यता शुल्क जमा करने का अंतिम तारीख 27 फरवरी को है। इसके साथ ही नालंदा परिसर लाइब्रेरी और सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए सदस्यता फॉर्म का वितरण किया जा रहा है। नालंदा परिसर के बाद मोतीबाग परिसर में शुरू होने वाले रीडिंग लाईब्रेरी से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि आवेदक आवेदन फॉर्म भरकर 27 फरवरी तक नालंदा परिसर में सुबह साढ़े 10 से शाम 5 बजे तक सदस्यता शुल्क जमा कर सकते हैं। सदस्यता के लिए आवेदकों को फॉर्म भर कर आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा। इसके लिए दो हजार 500 रुपये कॉशनमनी और 500 रुपये मासिक शुल्क समेत कुल 3000 रुपये जमा करना होगा।
विज्ञापन
कॉशनमनी की राशि सदस्यता छोड़ने की स्थिति में वापसी योग्य रहेगी। फॉर्म और पूरा शुल्क अदा करने वाले आवदेकों को 28 फरवरी से लाइब्रेरी का स्मार्ट आईडी कार्ड दिया जाएगा। मार्च के पहली सप्ताह में सदस्यों के अध्ययन के लिए लाइब्रेरी शुरू किए जाएंगे। लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन