फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Mahant clarification on statement against PM Modi; Said- statement is being presented wrongly

CG Politics: महंत ने पीएम मोदी के खिलाफ दिए बयान पर दी सफाई; कहा- बीजेपी ने गलत तरीके से किया प्रचारित

Thu, 04 Apr 2024 11:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 04 Apr 2024 11:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए विवादित बयान पर सफाई दी है। उनका कहना है कि भाजपा नेता बयान को तोड़-मरोडकर प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं।

विज्ञापन
CG Politics: Mahant clarification on statement against PM Modi; Said- statement is being presented wrongly
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए विवादित बयान पर सफाई दी है। उनका कहना है कि भाजपा नेता बयान को तोड़-मरोडकर प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ की रीति-नीति और संस्कृति का शायद ज्ञान नहीं है। इसलिए उनके सहज और विशुद्ध छत्तीसगढ़िया वाक्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। महंत ने कहा कि मेरी भावनाओं को गलत ब्यानी कर ओछी राजनीति की आड़ लेकर मुझ जैसे छत्तीसगढ़िया की छवि और शीर्ष नेताओं के साथ संबंधों को खराब करने का काम न करें। 
विज्ञापन


डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मैं विशुद्ध रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति में रचा-बसा हूं। छत्तीसगढ़ की भाषाशैली का उपयोग करते समय बीच-बीच में निर्धारित प्रयोग लक्षणा-व्यंजना में आने वाले शब्दों के साथ बात करता हूं। छत्तीसगढ़ी में एक प्रचलित वाक्य जैसे-लउठी धर के दउड़ा न..., मार न टूरा ला... जैसे कई वाक्य सहज रूप से उपयोग में लाए जाते हैं, लेकिन जो लोग छत्तीसगढ़ की रीति-नीति, भाषा संस्कृति को नहीं समझते, ऐसे मीडिया प्रतिनिधियों की ओर से गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉ. महंत ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री के पद और संसदीय परंपरा और गरिमा का पूरा ज्ञान है। मैं स्वयं 4 बार सांसद, 5 बार विधायक रहा और स्पीकर के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष होने के नाते संवैधानिक गरिमा का भी ख्याल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कईयों बार व्यक्तिगत मुलाकातें हुई है और वे मुझे भी व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे व्यक्ति है, जो केवल भाजपा के नहीं बल्कि हर दल के लिए प्रधानमंत्री हैं, उन पर गलत टिप्पणी तो करने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed