{"_id":"65d0b5ef97618bab040b2628","slug":"cg-politics-congress-protest-in-front-of-income-tax-offices-across-state-on-19th-february-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: 19 फरवरी को प्रदेशभर के आयकर ऑफिस के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: 19 फरवरी को प्रदेशभर के आयकर ऑफिस के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
Sat, 17 Feb 2024 07:04 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:04 PM IST
सार
केंद्र की ओर से कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 19 फरवरी को मोदी सरकार खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। केंद्र की ओर से कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है। इसलिए बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियां 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालयों के आयकर कार्यालयों के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। 19 फरवरी 2024 को आयोजित विरोध-प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले यह कदम उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना, जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल हैं, न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है।
विज्ञापन
सांसद दीपक बैज ने कहा कि दरअसल, भाजपा चाहती है कि उसके अतिरिक्त किसी भी अन्य राजनैतिक दल के पास किसी भी तरह का कोई संसाधन न रहे। कॉर्पोरेट से सांठगांठ और अनुचित दबाव बनाकर मोदी सरकार के विगत 10 सालों में भाजपा ने बेहिसाब धन की उगाही की है। उस पर कोई सवाल नहीं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के उन बैंक खातों को जिसमें क्राउट फंडिंग की राशि जमा हुई है, जिसमें 95 प्रतिशत राशि 100 रुपये से कम की है। उन तक पर रोक लगाना दुर्भावना और षड़यंत्र का प्रमाण है।