{"_id":"65eea648877fe571e4078e0d","slug":"cg-news-youth-congress-will-surround-cm-house-protest-against-bjp-government-on-unemployment-and-inflation-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सीएम हाउस का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सीएम हाउस का घेराव करेगी युवा कांग्रेस, बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Mon, 11 Mar 2024 12:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज 11 मार्च को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज 11 मार्च को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। युकां रोजगार दो-न्याय दो अभियान के तहत कई बार राजधानी रायपुर में केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि रोजगार और युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निवास का घेराव के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम के सामने से आंदोलन की शुरूआत होगी। प्रदेशभर युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता समेत पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम कर लिया है। युवा कांग्रेस रोजगार, गैस सिलेंडर, महंगाई समेत भाजपा के कई सारे वादा जो पूरा नहीं हुआ है, इन सब को लेकर आज भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।