{"_id":"64fd817ee7240018f50fde9b","slug":"cg-news-young-man-drowned-in-raipur-kolhan-drain-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर के कोल्हान नाला में डूबा युवक: बच्चे ने बचाई दो की जान, एक की तलाश जारी, नहाने गए थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर के कोल्हान नाला में डूबा युवक: बच्चे ने बचाई दो की जान, एक की तलाश जारी, नहाने गए थे तीनों
Sun, 10 Sep 2023 02:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:13 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के धरसींवा थाने स्थित कोल्हान नाला में नहाने गए युवकों के डूबने की खबर सामने आई है। नाला के पास घूमने आए तीन युवकों के साथ एक बच्चा भी था। इस दौरान युवकों ने नाला में नहाने के लिए उतरे। वहीं तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन
कोल्हान नाला में डूबे युवक की तलाश जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के धरसींवा थाने स्थित कोल्हान नाला में नहाने गए युवकों के डूबने की खबर सामने आई है। नाला के पास घूमने आए तीन युवकों के साथ एक बच्चा भी था। इस दौरान युवकों ने नाला में नहाने के लिए उतरे। वहीं तीनों डूबने लगे। जैसे-तैसे कर 10 साल के बच्चे ने 2 युवक को पकड़कर बाहर निकल लिया, लेकिन एक युवक वहीं फंस गया। युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यहां मामला धरसींवा थाने क्षेत्र के ग्राम गोढ़ीखार का है। इस गांव के बीच एक कोल्हान नाला गुजरता है। इस नाले बीते दिनों शनिवार को 20 से 25 साल के तीन युवक के साथ एक 10 साल का बच्चा घूमने के लिए गए हुए थे। इस दौरान तीनों युवक ने नहाने के लिए नाला में उतरे। नहाते-नहाते पता ही नहीं चला और वे गहराई में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम की तलाश जारी
इस दौरान बच्चा ने जैसे-तैसे कर दो युवकों को खींचकर बाहर निकाला। वहीं तीसरा युवक बह गया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में सूचना मिलते ही घटना स्थल पर धरसींवा थाना पुलिस पहुंची। इस बीच एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। बचाए गए दोनों युवकों के पेट में पानी भर जाने से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन