फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Veer Bal Diwas is being celebrated today in Chhattisgarh, various programs are being organized in Rai

CG News: छत्तीसगढ़ में आज मनाया जा रहा वीर बाल दिवस, रायपुर समेत कई शहरों में हो रहे विविध कार्यक्रम

Tue, 26 Dec 2023 11:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 26 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन पर आज मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम समेत कई शहरों में आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
CG News: Veer Bal Diwas is being celebrated today in Chhattisgarh, various programs are being organized in Rai
इंडोर स्टेडियम रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन पर आज मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम समेत कई शहरों में आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा और वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। 
विज्ञापन


बच्चों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय 
इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चार वीर बच्चों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान वीर बालकों को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की ओर से दिया जा रहा है। अमर ज्योति जाहिरे ने पिकनिक के दौरान अपने दोस्त को डूबने से बचाया था। उन्हें साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। छाया विश्वकर्मा ने पागल कुत्ते से अपनी बहन की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानवी राजपूत ने करेंट से अपने भाई की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भामेश्वरी निर्मलकर ने तालाब में डूबने से दो बालिकाओं को बचाया। उन्हें साहिबजादा फतेह सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्यों मनाते हैं वीर बाल दिवस 
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने बताया कि वीरबाल दिवस का 26 दिसंबर को आयोजन किए जाने को लेकर सोसायटी बीते कई वर्षों से प्रयासरत थी। इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किए जाने का आग्रह किया था। सोसायटी की पहल और 26 दिसम्बर को वीर बालक दिवस मनाए जाने के उनके प्रयासों का ही यह परिणाम है कि प्रधानमंत्री ने 9 जनवरी 2022 को प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की थी कि सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंग के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को पूरे देशभर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed