{"_id":"684d54bbeee4569a710ae555","slug":"cg-news-this-special-campaign-will-run-for-tribal-community-in-chhattisgarh-from-june-15-know-its-specialty-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से चलेगा ये स्पेशल कैंपेन, जानें इसकी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से चलेगा ये स्पेशल कैंपेन, जानें इसकी खासियत
Sat, 14 Jun 2025 04:24 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:24 PM IST
सार
CG r tribal community: केंद्र सरकार के निर्देश पर आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की ओर से इस साल को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG r tribal community: केंद्र सरकार के निर्देश पर आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की ओर से इस साल को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 से 30 जून 2025 तक धरती आबा, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आयोजित होगा। इसमें राज्य के महत्वपूर्ण विभाग भी अपनी भागीदारी देंगे। विशेषतौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यरत राज्य नोडल एजेंसी की ओर से पूरे प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में छूटे जनजातीय समाज के लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार, प्रदेश में कुल 85 आदिवासीय बाहुल्य विकासखंड है। प्रदेश में 6691 चिन्हांकित गांव है जहॉ जनजातीय समुदाय की बहुतायत है। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इन समस्त गांवों में प्रत्येक घर तक पहुंचना है। जिसका उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार की ओर से संचालित अलग-अलग योजनाओं से आदिवासियों को हर हाल में जोड़ना है। जिसके लिए आगामी 15 से 30 जून तक आदिवासी विकास विभाग छ.ग. धरती आबा, जानजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन
घर-घर पहुंचकर बनाएगें आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जनजातीय समूहों को जोड़ने के लिए राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 जून से मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मियों के जरिए ऐसे जनजातीय सदस्य जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है, उन सभी का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जाएगा। कार्ड पंजीयन के लिए दल जनजातीय समूहों के प्रत्येक घर तक पहुंचने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
सभी जिलों को दे दी गई है पूर्व सूचना
इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए राज्य नोडल एजेंसी की ओर से सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार भी इस अयोजन की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।