{"_id":"663a401fb0d514a17303ed83","slug":"cg-news-third-phase-elections-concluded-in-chhattisgarh-total-voting-was-67-07-percent-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न; कुल 67.07% मतदान, बीजापुर में कम तो रायगढ़ में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न; कुल 67.07% मतदान, बीजापुर में कम तो रायगढ़ में सबसे ज्यादा
Tue, 07 May 2024 08:23 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 07 May 2024 08:23 PM IST
सार
Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे वोटर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश की सात लोकसभा सीटों को देखें तो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 67. 07 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम और रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जो भी कतार में लगे थे, वो रात 7 बजे तक वोटिंग किये। प्रदेश की जनता ने कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। भीषण गर्मी में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा।
प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर हुए वोटिंग को देखें तो बीजापुर में 60.05 यानी सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं रायगढ़ में सबसे ज्यादा यानी 76.38 फीसदी मतदान हुआ है। अब मतदान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर जीत के दावे कर रहे हैं।
इन सात लोकसभा सीटों पर इतने फीसदी मतदान
इन विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिशत मतदान-
विज्ञापन
प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर हुए वोटिंग को देखें तो बीजापुर में 60.05 यानी सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं रायगढ़ में सबसे ज्यादा यानी 76.38 फीसदी मतदान हुआ है। अब मतदान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन सात लोकसभा सीटों पर इतने फीसदी मतदान
- बिलासपुर- 60.05 प्रतिशत
- दुर्ग- 67.91 प्रतिशत
- जांजगीर-चांपा- 63.08 प्रतिशत
- कोरबा - 71.19 प्रतिशत
- रायगढ़- 76.38 प्रतिशत
- रायपुर- 61.25 प्रतिशत
- सरगुजा- 74.59 प्रतिशत
इन विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिशत मतदान-
- अभनपुर- 67.58 %
- अहिवारा- 68.48 %
- अकलतरा- 62.12 %
- अंबिकापुर- 70.46 %
- आरंग- 67.99 %
- बैकुंठपुर- 76.65 %
- बलौदाबाजार- 68.66 %
- बेलतरा- 61.69 %
- बेमेतरा- 71.33 %
- भरतपुर सोनहट- 79.90 %
- भाटापारा- 65.91. %
- भटगांव- 73.98 %
- भिलाई नगर- 59.86 %
- बिलाईगढ़- 64.95 %
- बिलासपुर- 54.57 %
- बिल्हा- 63.80 %
- चंद्रपुर- 64.50 %
- धर्मजयगढ़- 83.28 %
- धरसीवां- 72.61 %
- दुर्ग सिटी-68.98 %
- दुर्ग ग्रामीण- 69.49 %
- जैजैपुर- 64.76 %
- जांजगीर-चांपा- 68.45 %
- जशपुर- 72.55 %
- कसड़ोल- 62.16 %
- कटघोरा- 74.55 %
- खरसिया- 82.80 %
- कोरबा- 58.60 %
- कोटा- 58.60 %