फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Employees of merged and dissolved Transport Corporation in CIDC will get allowance and house rent

CG News: सीआईडीसी में संविलियित-विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता और गृह भाड़ा

Fri, 28 Mar 2025 06:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Mar 2025 06:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में मंत्रालय भवन में छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन सीआईडीसी की 45वीं बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
CG News: Employees of merged and dissolved Transport Corporation in CIDC will get allowance and house rent
बैठक सम्पन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में मंत्रालय भवन में छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन सीआईडीसी की 45वीं बैठक आयोजित की गई। संचालक मंडल की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में लिये गए निर्णयों पर प्रबंध संचालक द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात् संचालक मंडल ने विगत वर्षों के वित्तीय गतिविधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


सीआईडीसी के बैठक विभिन्न योजनाओं और संकल्पों पर चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में सीआईडीसी में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुरुप 22 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, 33 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 42 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत एवं 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने हेतु अध्यक्ष द्वारा प्रदत्ता अनुमोदन की पुष्टि करने तथा भविष्य में महंगाई भत्तों का लाभ देने हेतु प्रबंध संचालक को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही संचालक मण्डल, सीआईडीसी में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन के आदेशानुसार अगस्त, 2023 से गृह गाढ़ा भत्ते का लाभ देने हेतु मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रदत्त अनुमोदन का पुष्टि किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सचिव ऊर्जा विभाग रोहित यादव, सचिव सह आयुक्त परिवहन एस. प्रकाश, सचिव राजस्व विभाग अविनाश चम्पावत, सचिव जल संसाधन विभाग राजेश सुकुमार टोप्पो, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह,  संजय कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed