फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: BJP candidate accused of spreading superstition; Congress complains against Bhojraj Nag in EC

CG News: भाजपा प्रत्याशी पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप;कांग्रेस ने भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

Sat, 30 Mar 2024 08:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Mar 2024 08:48 PM IST
सार

कांग्रेस ने कांकेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। उन्होंने अंधविश्वास फैलाने के आरोप पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

विज्ञापन
CG News: BJP candidate accused of spreading superstition; Congress complains against Bhojraj Nag in EC
कांग्रेस ने भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभ चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है। चुनाव आयोग में शिकायत कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने कांकेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। उन्होंने अंधविश्वास फैलाने के आरोप पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांकेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने बालोद जिला के डौंडीलोहारा क्षेत्र में चुनावी सभा किए। इस दौरान क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और नींबू काट कर गांव की जन-समस्याओं को अंधविश्वास के माध्यम से दूर करने का मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में पूरे भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने बालोद जिला के डौंडीलोहारा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और नींबू काट कर गांव की जन-समस्याओ को दूर करने का प्रलोभन मतदाताओ को दी जा रही है। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी ने आम मतदाताओ को गुमराह कर अंधविश्वास भरी प्रलोभन दे कर मतदाताओं को छल पूर्वक अपनी ओर प्रभावित करने के उद्देश्य से उक्त अनर्गल वायदे कर वक्तव्य दिए है। इससे की उक्त वायदे से निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दूषित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में चुनावी सभा में इस प्रकार का कृत्य न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि औषधि और जादुई उपचार आपत्तिजनक विज्ञापन अधिनियम 1954 और आईपीसी के तहत भी अपराध की श्रेणी में आता है। इस दौरान उन्होंने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, अंकित कुमार मिश्रा, एम. नइम, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed